April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

गुजरात में भाजपा की जीत पर काशीपुर में जश्न मना कर किया भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (08 दिसम्बर, 2022)

गुजरात में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में जश्न का माहौल है। देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ साथ काशीपुर में आज देर शाम भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने गुजरात में पार्टी की जीत पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।

काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के नेतृत्व में एकत्र हुए तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने इस दौरान गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की इस तरह की प्रचंड जीत की उम्मीद नहीं थी यह जीत उम्मीद से बढ़कर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं गुजरात के इस जीत पर काफी खुश है। हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की हार पर उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हिमाचल में पार्टी को अभी भी काम करने की जरूरत है और हिमाचल में अगर पार्टी के काम करने में जो कमियां रह गई हैं पार्टी वहां उन कमियों को पूरा करेगी। उन्होंने गुजरात में विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचंड जीत का श्रेय पार्टी को साफ तौर पर दिया। अभिषेक गोयल, मोहन सिंह बिष्ट, मिंटू भटनागर, डॉ. गिरीश तिवारी, गुरविंदर सिंह चंडोक, मंजू यादव, सुरेन्द्र सिंह जीना, रजत सिद्धू, जगत सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सैनी, राजकुमार यादव, नृपेंद्र चौहान, ब्रजेश सैनी, विजय बॉबी, प्रशांत पंडित, ईश्वर गुप्ता, बबलू चौधरी, ऊषा शर्मा, फारुक खान, दुर्गेश गुप्ता, मनोज प्रजापति समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।