August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रंगोंत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन।

Spread the love

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल काशीपुर में नगर निगम प्रांगण में (रंगोत्सव) होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचेंगे। कार्यक्रम से पूर्व आज नगर निगम मेयर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कल होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी।

नगर निगम महापौर दीपक बाली ने आज नगर निगम प्रांगण कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी आम जनता के बीच काफ़ी समय मौजूद रहकर काफी समय तक होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगें। रंगोत्सव कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से वार्ता करते हुए महापौर बाली ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रंगोत्सव कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आरंभ होगा, जिसमें उत्तराखंड की लोक-संस्कृति को आगे बढ़ाते आ रहे लोक गायक इंद्र आर्या, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, पूर्वांचल के गायक आलोक कुमार के अतिरिक्त फूलों की होली के लिए विख्यात ब्रज के रास कलाकार सुन्दर प्रस्तुति देंगे। उन्होंने आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में नगर निगम प्रांगण में पहुंचकर रंगोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक यादगार बनाने की अपील की। यह पहला अवसर है कि किसी मुख्यमंत्री के द्वारा काशीपुर की जनता के साथ होली खेली जाएगी। वही कार्यक्रम को लेकर एसपी काशीपुर में स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि कल की तैयारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद कर दी गई है, वहीं उन्होंने ट्रैफिक प्लान भी डाइवर्ट करने की बात कही।

You may have missed