खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 05 अगस्त, 2025
बाजपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम ऋचा सिंह का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखने और प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निष्पक्ष निस्तारण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया में कई अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे पात्र मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
एसडीएम ऋचा सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनते हुए आश्वासन दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी दावों और आपत्तियों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा तथा किसी भी पात्र मतदाता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।