October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा

Spread the love

काशीपुर में खाटू श्याम बाबा के भक्तों की ओर से सातवीं निसान यात्रा धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। आगामी 6 अक्टूबर को काशीपुर के चैती मेला मैदान में खाटू श्याम बाबा के विशाल संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन से पूर्व श्रद्धालुओं की ओर से निसान यात्रा निकाली गई।
निसान यात्रा का शुभारंभ मोहल्ला किला से हुआ। यात्रा मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक, रेलवे स्टेशन और टाटा उज्जैन मार्ग होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद यात्रा मुरादाबाद रोड स्थित अनाज मंडी के सामने मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु निसान लेकर शामिल हुए। इस दौरान खाटू श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार 6 अक्टूबर को चैती मेला मैदान में विशाल खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। इसी धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु निसान लेकर शामिल हुए और बाबा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।