ख़बर प्रवाह (30 जनवरी 2023)

दरअसल काशीपुर कोतवाली के बांसफोडान रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला अल्ली खां के हजरत हजरत नगर काली बस्ती में रहने वाली रफीकन के परिवार और आरिफ के परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद विवाद के चलते 55 वर्षीय रफीकन की मौत हो गई। राजकीय चिकित्सालय में घायल अवस्था में पहुंची रफीकन की पुत्रवधू ईद उल निशा पत्नी फईम ने बताया कि हजरत नगर स्थित काली बस्ती में उसका पति फईम फेरी लगाने का कार्य करता है। आज घर पर वह और उसकी 55 वर्षीय सास रफीकन, ननद नाजनीन और खातून अकेली थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी आरिफ के परिवार के लोग उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान उसकी सास रफीकन गिर पड़ी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान मारपीट में तीन महिलाओं को भी मामूली चोट आई है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरिफ के परिवार के लोगों ने उनकी सास के डंडा मारा जिससे उनकी सास की मौत हो गई। वही मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि झगड़े के दौरान 55 से 60 साल के बीच की महिला रफीकन की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला की मौत किस कारण से हुई है। वहीं पुलिस मृतका के परिजनों की तरफ से दी जाने वाली तहरीर का इंतजार कर रही है और फिलहाल मृतका के परिजनों से पूछताछ कर जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद ही वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।







सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा