ख़बर प्रवाह (06 फरवरी 2023)
मुख्यमंत्री की पहल के तहत पीड़ित जनता को तुरंत लाभ पहुंचाने हेतु विद्युत विभाग से संबंधित मामलों के सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण के क्रम में विद्युत समाधान शिविर का आज यहां आवास विकास स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क के पास आयोजन किया गया। लगाए गए शिविर में अनेक लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। भाजपा नेता दीपक बाली ने खुद शिविर में बैठकर जनता की समस्याओं का समाधान कराया।
लगाए गए शिविर में लोगों को उनकी मांग के अनुसार तत्काल विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। जिन बिजली के बिलों में गडबडी थी उनका तत्काल निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई ।जिन क्षेत्रों में लोगों की पोल लगवाने व तार संबंधी दिक्कतें हैं उनका भी समाधान किया गया। शिविर में अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ,उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, अवर अभियंता हरिशंकर सागर एवं अनिल कुमार भाजपा नेता पुष्कर बिष्ट सहित महेंद्र सिंह एचआर आर्य, अजयवीर यादव गौरव ,लक्ष्मी देवी ,कमलेश आदि ने भाग लिया।







सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा