April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

बोंगै शाह बाबा का 124वां उर्स कुल शरीफ की रस्म के साथ सम्पन्न।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (07 मार्च, 2023)

काशीपुर में मशहूर दरगाह हजरत नियाज अली शाह बाबा का आज 124 वां उर्स कुल शरीफ की रस्म के साथ संपन्न हो गया है, मोहल्ला अल्ली खा स्थित बाबा के आस्ताने पर चार दिनी चले उर्स मैं हिंदुस्तान के कई शहरों से श्रद्धालुओं ने शिरकत करते हुए चादर पेश कर देश की खुशहाली के लिए दुआ करते हुए अपनी-अपनी मनौती मांगी। आज कुल शरीफ की रस्म पूर्व शहर इमाम कारी अताउर रहमान की कयादत में पूरी कराई गई इस दौरान हजारों की तादात मे लोगों ने शिरकत की जहां कमेटी के पदाधिकारियों ने शामिल शमशुद्दीन,रफी ख़ान,अज्जू खां,सरताज हुसैन,समर ख़ान,मोनू सिद्दीकी,रईस अहमद खां,फारुख हुसैन,मो बख़्श लल्ला भैया,परवेज मंसूरी, डॉ एम ए राहुल,शरीफ खां, हाजी मुशर्रफ़ हुसैन, मोनिश आशी,शहजाद रॉय, सईद,नजर चौधरी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।