April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारन्टीन।

Spread the love

देशभर में कोरोना वायरस ने एक बार फिर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं जिसके चलते देश मे कोरोना की रफ्तार तेजी पकड़ रही है और देश मे कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ट्वीट के जरिये राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल हल्के लक्षणों के पाए जाने के बाद उन्होंने स्वयं को होम क्वारन्टीन कर लिया है। दरअसल आधिकारिक बयान के मुताबिक आज वह भारतीय वायुसेना के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमित होने के चलते वह वहां नहीं गए।