April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में कल सौपेगी काशीपुर उपजिलाधिकारी को इस विषय पर ज्ञापन।

Spread the love

उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आह्वान पर जंतर मंतर दिल्ली में बीजेपी सांसद बृजभूषण शर्मा द्वारा महिला खिलाडियों के यौन उत्पीडन के खिलाफ व सजा दिलाने को लेकर प्रदर्शन कर रही, देश को विश्व स्तर पर सम्मान दिलाने वाली महिला पहलवानों द्वारा सत्याग्रह आंदोलन में देश की जनता से शामिल होने और समर्थन देने की अपील करते हुए इस विषय में काशीपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तरफ से कल दिनांक 16 मई 2023,दिन मंगलवार को समय प्रातः 11:00 बजे उपजिलाधिकारी काशीपुर परिसर में एक ज्ञापन सौंपकर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए समर्थन दिया जाएगा। काशीपुर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने सभी सम्मानित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर महिला पहलवानों के द्वारा किए जा रहे सत्याग्रह आंदोलन में अपना समर्थन देने की सभी से अपील की है।