April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

एससी गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया आईआईएम काशीपुर में आयोजित ‘स्टार्टअप शो’ कार्यशाला में प्रतिभाग

Spread the love

ख़बर प्रवाह (05 अगस्त, 2023)

काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज काशीपुर के विद्यार्थियों ने विगत दिवस 04 अगस्त 2023 को इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट काशीपुर के परिसर में आईआईएम एवं एफआईईडी के द्वारा आयोजित स्टार्टअप षो में प्रतिभाग किया। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के यूजी विभाग की प्राचार्या डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेण्ट अधिकारी आनन्द सिंह एवं असिस्टेण्ट प्रोफेसर रितेष कण्डारी के नेतृत्व में गये बीबीए, बीकाॅम(आॅनर्स) एवं एमबीए के विद्यार्थियों ने उक्त वर्कषाॅप में प्रतिभाग किया। वर्कषाॅप में अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित वरूण तिवारी, चैप्टर लीड हेड स्टार्टअप उत्तराखण्ड एवं अपूर्व आर्या फाउण्डर वावेल्ज इंटरेक्टिका जैसे विषेशज्ञों ने स्टार्टअप इको सिस्टम, एण्टरप्रिनोरषिप, इनोवेषन एवं आईडिया डवलपमेण्ट पर व्याख्यान दिया एवं उनकी बारीकियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने अंत में विद्यार्थियों के उत्सुक सवालों के जवाब भी दिए। वर्कषाॅप से लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित हैं।