खबर प्रवाह पर अपने गणतंत्र दिवस के विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
👇👇👇
खबर प्रवाह (26 जनवरी, 2024)
संपूर्ण देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशभर के विभिन्न के साथ-साथ काशीपुर में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
काशीपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा काशीपुर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने ध्वजारोहण किया। वही नगर निगम काशीपुर के कार्यालय में नगर निगम की महापौर उषा चौधरी और मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय तथा सहायक नगर आयुक्त तथा नगर निगम कर्मचारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के अतिरिक्त सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान नगर निगम काशीपुर के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों तथा सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर निगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं कारगिल शहीदों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। काशीपुर के विभिन्न स्कूलों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पंथ रतन बाबा हरवंश सिंह एकैडमी के साथ साथ शहर के विभिन्न स्कूलों में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।




सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा