April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

समान नागरिक संहिता कानून पास कराने पर मुख्यमंत्री धामी को दीपक बाली ने दी बधाई, कहा मुख्यमंत्री बधाई के पात्र-दीपक बाली

Spread the love

ख़बर प्रवाह (08 फ़रवरी, 2024)

भाजपा नेता दीपक बाली ने समान नागरिक संहिता कानून के विधानसभा में पास होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी है। बाली ने कहा है कि समान नागरिक संहिता कानून पास होने से प्रदेश के सभी वर्गों में समानता का भाव आएगा और कानूनी रूप से अब सभी बराबर अधिकारों के हकदार होंगे ।प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता कानून पास कराकर सिद्ध कर दिया है कि वे जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से अब उत्तराखंड देश में ऐसा पहला राज्य हो गया है जहां यु सी सी लागू हो गया है। इसके लिए प्रदेश के युवा एवं कर्मठ मुख्यमंत्री श्री धामी का जितना भी आभार व्यक्त किया जाए वह कम है।