April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

केंद्र में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार- आकांक्षा ठाकुर

Spread the love

ख़बर प्रवाह (18 अप्रैल, 2024)

ऊधम सिंह नगर जिले की भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर ने दावा किया है कि देश में भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और एक बार फिर प्रचंड बहुमत से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। आकांक्षा ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट के अलावा प्रदेश की सभी पांचों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक उम्मीदवार जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा कि विपक्षी के दालों के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है।