April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर काशीपुर के काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक प्रबंधक एवं स्टाफ द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संगठन उत्तराखंड प्रशान्त पण्डित को रक्तदान जैसे महान कार्य में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए समाज को जागरूक करने के लिए योगदान देने पर सम्मानित किया गया। ब्लड बैंक के प्रबंधक वीर सिंह द्वारा बताया गया रक्तदान एक महादान है इसमें सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि किसी का जीवन रक्त के अभाव में खतरे में ना पड़ जाए सभी युवा पीढ़ी को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मरीजों के जान बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए।

हिन्दू वाहिनी संगठन उत्तराखंड के तत्वाधान में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आनन्द तिवारी जी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रशान्त पण्डित जी एवं संगठन के पदाधिकारी में रुचिन शर्मा प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया  प्रदेश संगठन मंत्री विनय शर्मा जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर प्रदीप शर्मा जिला उपाध्यक्ष योगेश चौहान जिला उपाध्यक्ष  अभिषेक शर्मा प्रदेश मंत्री, संचित मिश्रा जिला महामंत्री अंकित चौधरी उपस्थित रहे!