April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग से लाखों का नुकसान, आग पर पाया काबू, देखिए वीडियो।

Spread the love

खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 07 अक्टूबर 2025

काशीपुर में अज्ञात कारणों के चलते रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक आपकी चपेट में आकर लाखों रुपए का समान खाक हो चुका था। वहीं आग की चपेट में आने से रेडीमेड कपड़ों की दुकान के बराबर की विनायक बुटीक के नाम से गरिमा शर्मा नामक महिला की दुकान की फोर सीलिंग गिर गई जिससे उनका भी दो से तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया।

दरअसल काशीपुर में जेल रोड पर आर एस कलेक्शन के नाम से शेखर दुआ की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दुकान के मालिक शेखर दुआ के मुताबिक आज रात 9:15 बजे वह रोजाना की तरह कपड़ों की दुकान बंद कर घर गए थे तभी आधे घंटे बाद उनके नंबर पर बराबर की दुकान वालों अमान और सरदार जी का फोन आया और उन्होंने दुकान में से दुआ निकालने की बात कही जिसके बाद उन्होंने तुरंत दुकान पर काम करने वाले युवक को फोन कर मौके पर जाने के लिए कहा वही इतने बीच में वह खुद भी मौके परआ गए। उनके मुताबिक बराबर में मोमो की दुकान के संचालक ने बताया कि पहले दुकान में लगे बिजली के मीटर में आग लगी और उसके बाद शॉर्ट सर्किट होते होते पूरी दुकान में आग लग गई। वही उन्होंने बताया कि दुकान में 15 से 16 लख रुपए के रेडीमेड कपड़ों के साथ साथ अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो यूनिट जब तक मौके पर पहुंची तब तक आग से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। दमकल विभाग के अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि टीम के आने से पहले आग लग चुकी थी। आज से दुकान में रखा लगभग 15 से 16 लाख रुपए का समान खाक हो चुका है। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की एक गाड़ी गलत सूचना के चलते रास्ता भटक गई थी और दूसरे रास्ते पर चली गई थी इसी कारण फायर ब्रिगेड को पहुंचने में थोड़ा सा विलंब हुआ।

वहीं प्रत्यक्ष दर्शी तुषार पाल के मुताबिक वह रात्रि 10:00 बजे के लगभग माता मंदिर रोड से पंजाबी सभा की तरफ जा रहे थे तभी उन्होंने आर एस कलेक्शन नमक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लगती देखी। देखते ही देखते आज से पूरी दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।