
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली के नेतृत्व में आज सैकड़ों की तादाद में आप कार्यकर्ता रुद्रपुर पहुंचे और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के विरुद्ध बनाए गए काले कानूनों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया है । प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं की भाजपा के तथाकथित किसानों से भिड़ंत भी हुई ।

इस अवसर पर आप नेता दीपक बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से देश के किसानों के साथ खड़ी हुई है और केंद्र की भाजपा सरकार को अपने काले कानूनों को वापस लेना ही होगा । श्री वाली के साथ आप कार्यकर्ता और रैली प्रभारी विक्की सौदा जिला प्रभारी अमिताभ सक्सेना अमन वाली सर्वेश वाली अजयवीर प्रवीण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रुद्रपुर गए। रुद्रपुर के गांधी पार्क में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर रैली का विरोध किया। इस दौरान आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि काले कृषि कानून को लेकर तमाम किसान पिछले 18 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं. आज किसानों को समर्थन देने की जरूरत है। बीजेपी की किसान रैली में आने वाले लोगो में खनन माफिया और किराए में लाये गए मजदूर हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग रैली में गए है, उन्हें भी चिह्नित कर समझाने का कार्य किया जाएगा।






सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा