उत्तराखंड की त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार के पिछले काफी समय से कैबिनेट विस्तार की रकलों को अब विराम लगने वाला है। कैबिनेट के विस्तार होना अब जल्द होना तय है क्योंकि कैबिनेट विस्तार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हरी झंडी मिल गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष वंशीधर भगत की केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद प्रदेश कैबिनेट के विस्तार के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। उम्मीद है कि विधानसभा के बजट सत्र से पहले कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा। अब मंत्रिमंडल में नए नामों पर चर्चा भी शुरू हो गई है और जल्द ही नाम तय कर लिए जाएंगे। इसको लेकर पार्टी स्तर पर बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेश में उत्तराखंड में यह वर्ष चुनावी साल है और ऐसे में पिछले एक साल से रुका कैबिनेट का विस्तार अब होना तय है। मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में राज्य स्तर के आला नेताओं ने बीजेपी के केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे पीएम नरेन्द्र मोदी से भी इस मुद्दे पर चर्चा की। चर्चा में कैबिनेट विस्तार को लेकर सहमति बन गई। अब नामों पर मंथन होना है। बजट सत्र से पहले नाम तय कर नए मंत्रियों की घोषणा कर दी जाएगी।





सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा