April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

ऊधम सिंह नगर ज़िले में दर्जन भर महिला उपनिरीक्षक इधर से उधर देखें, ख़बर प्रवाह पर।

Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर ने जिले में तैनात एक दर्जन महिला उपनिरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी दी है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली में तैनात बबीता गोस्वामी को रुद्रपुर, सितारगंज थाने में तैनात जूली राणा को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, थाना रुद्रपुर में तैनात उपनिरीक्षक नीमा बोहरा को थाना पुलभट्टा, मंजू पंवार को थाना नानकमत्ता, बबीता को थाना खटीमा से थाना सितारगंज, नेहा ध्यानी को थाना नानकमत्ता से थाना खटीमा, सोनिका जोशी को थाना पंतनगर से थाना दिनेशपुर, सुरभि बौड़ाई को थाना दिनेशपुर से थाना पंतनगर, बीना पपोला को थाना आईटीआई से थाना काशीपुर, नीलम मेहता को थाना बाजपुर से थाना आईटीआई, राखी धौनी को थाना ट्राजिंट कैम्प से थाना रुद्रपुर , कोलकाता थाने में तैनात दीपा अधिकारी को कोतवाली किच्छा तबादला किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।