हल्द्वानी पुलिस के साइबर क्राइम सेल की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 120 खोए हुए मोबाइल बरामद किये है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि फरवरी और मार्च 2021 तक 517 मोबाइल को सर्विलांस के जरिए जब ईएमआई ट्रैक पर लगाया गया तो 130 मोबाइल चलते हुए पाए गए जिसमें से टीम द्वारा बेहतर कार्य करते हुए 120 मोबाइल रिकवर किये गए है, एसएसपी ने लोगों को उनके बरामद हुए मोबाइल सौंपे, अपने खोए हुए मोबाइल दोबारा पाकर लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई। बरामद हुए मोबाइलों की कीमत 14 लाख 40 हजार रुपये है। अब तक साइबर क्राइम सेल द्वारा 2820 मोबाइल रिकवर किए गए हैं।





सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा