April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

22 साल की इस लुटेरी दुल्हन ने किया अपना एक और शिकार, लाखों की नकदी लेकर फरार।

Spread the love

उम्र महज 22 साल और शादियां एक नहीं 2 नहीं बल्कि 5 शादियां। यह कहानी है रुद्रपुर निवासी मुस्कान नामक ऐसी युवती की जोकि लुटेरी दुल्हन बनकर अब तक न जाने कितने भोलेभाले युवकों और उनके परिवार को अब तक लगा चुकी है चूना। 22 वर्ष की छोटी सी उम्र में यह लड़की अभी तक 5 शादियां कर चुकी है। ताजा मामला हल्द्वानी के बरेली रोड के गोरापड़ाव क्षेत्र का है। दुल्हन से लुट चुके युवक द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार गोरापड़ाव के निवासी युवक वेद प्रकाश पुत्र उग्रसेन ट्रक चला कर व मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उसके मामा मूलचंद द्वारा उसका विवाह रुद्रपुर के भदई पूरा निवासी 22 वर्षीय युवती से तय किया। जिसके बाद गत सात मार्च को उसका विवाह क्षेत्र के ही एक मंदिर में सादगी के साथ संपन्न हो गया। मुस्कान का कन्यादान उसकी मुंहबोली मां शीला ने किया। शादी के बाद वेद प्रकाश काफी खुश था। लेकिन उसको यह खुशियां ज्यादा दिन तक रास नहीं आई। कोतवाली में दी गई तहरीर में वेद प्रकाश ने बताया कि गत 6 जून को उसकी बीवी मुस्कान अपनी भदईपुरा, रुद्रपुर निवासी मुहबोली मां के साथ इलाज कराने के बहाने चली गई। उसके जाने बाद वेद प्रकाश को पता चला कि मुस्कान घर से तकरीबन एक लाख रुपये कीमत के जेवरात, 48 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन भी साथ ले गई है। जिस पर उसने अपनी पत्नी को फोन किया। लेकिन मुस्कान ने उसे अब कभी वापस नहीं आने की बात कहते हुए उसे भूल जाने के लिए कहा। साथ ही ज्यादा पीछे पड़ने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। जिसके बाद वेद प्रकाश व उसके मामा ने मुस्कान के बारे में जानकारी जुटाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें जानकारी मिली की युवती पहले भी चार अन्य युवकों से शादी कर उनको लाखो का चूना लगा चुकी है। युवक ने कोतवाली पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।