April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

प्रदेश सरकार के 100 दिन विफलताओं का पिटारा- शशांक सिंह

Spread the love

काशीपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शशांक सिंह ने प्रदेश सरकार के 100 दिनों के कार्य को विफलताओं के पिटारे कि व्याख्या दी है। कांग्रेसी नेता शशांक सिंह ने भाजपा सरकार के
अब तक के कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में महंगाई ,भ्रष्टाचार चरम पर है युवा वर्ग आज भाजपा सरकार में बेरोजगारी के कगार पर है। घरेलू खाद्य पदार्थों एवं रसोई गैस व पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से गरीब तबका भाजपा शासन के कार्यों से परेशान एवं हताश हैं। कांग्रेसी नेता शशांक सिंह ने कहा कि पूर्व में केंद्र में कांग्रेस शासन के कार्यकाल में देश की जनता खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही थी महंगाई पर कांग्रेस शासन में नियंत्रण था, देश की अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में भारत की नंबर वन रही हिंदुस्तान को लोग सोने की चिड़िया कांग्रेस शासन में मानते थे, परंतु मोदी सरकार के केंद्रीय नेतृत्व में आने पर देश की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा
सी गई है। यह सरकार पूंजीपतियों की लाठी बनकर देश की जनता को लूटने का काम कर रही है‌‌। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा शासन होते हुए भी महंगाई, भ्रष्टाचार, कर्ज के तले देश की जनता पिस रही है। उन्होंने जनता से आवाहन किया है, की भविष्य में होने वाले चुनाव में जमीनी स्तर से विकास करने वाली कांग्रेस पार्टी को ही सत्ता में लाकर देश की उन्नति एवं प्रगतिशील शीला को स्थापित करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है। कांग्रेस सत्ता में आती है तो विकास की धारा शिला को स्थापित किया जाएगा और देश जुमलेबाजो से मुक्ति पाएगा।