काशीपुर में आज विश्व एड्स दिवस के अवसर पर चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्वयं सेवियों द्वारा एड्स से संबंधित पोस्टर बनाकर इस बीमारी के प्रति जागरूक किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कुमकुम चौधरी ने प्रथम, फिजा ने द्वितीय और रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. दीपा चनियाल और डॉ. पुष्पा धामा रहीं। वहीं कार्यक्रम के आयोजक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय और डॉ. अंजली गोस्वामी रहे।







सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा