उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान ने कहा कि प्रदेश का विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती हैं अन्य किसी भी दल को कोई सरोकार नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कहा कि आगामी विधानसभा 2022 मिशन फतह करने के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हिमालय पुत्र विकास समर्पित माननीय हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाने को तैयार है। पीसीसी सचिव अरुण चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के निराकरण खरी नहीं उतर रही है आज प्रदेश की जनता भाजपा की खोखली नीतियों से त्राहि-त्राहि है ऐसे में जनता भी इस बार जमीन से जुड़ी कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि महंगाई व भ्रष्टाचार एवं जुमलेबाजी के मामलों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रदेश सरकार विकास के नाम पर जनता को झुनझुना थमा रही हैं। कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कहा कि भविष्य की मांग भी है कि कांग्रेस पार्टी जो 60 साल से देश का विकास करने में अग्रणी भूमिका निभा रही थी आज केंद्र एवं राज्य सरकारों की फिरका परस्त नीतियों से जनमानस परेशान हैं और अब कांग्रेस पार्टी की ओर अपने कदम जनता बढ़ा रही है। कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कहा कि जनता आने वाले 2022 के चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में परचम लहराएगी।







सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा