April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कल होने वाली रैली को लेकर क्या बोलीं पीसीसी सचिव अल्का पाल।

Spread the love

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अलका पाल ने निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण करते हुए क्षेत्रीय लोगों से आह्वान किया कि 16 दिसंबर को महंगाई- भ्रष्टाचार- बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी की ऐतिहासिक रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंच कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब के सहारे सत्ता हथियाने वाली भाजपा की पोल अब जनता समझ चुकी है। बढ़ती महंगाई से आज बहनों के रसोई का सिलेंडर तक डर पैदा कर देता है। रसोई का बजट बिगड़ने से आम नागरिकों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। पीसीसी सचिव पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री केवल चुनावी घोषणाओं के सहारे उत्तराखंड की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा को बताना होगा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं धरातल पर उतरने का कितना वक्त लेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 का समय कांग्रेस का समय है।