April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद काशीपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Spread the love

प्रदेश भर में बीते रोज घोषित विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब हारे हुए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने हार पर मंथन शुरू कर दिया है तो वहीं हार की नैतिक जिम्मेदारी लेनी भी शुरू कर दी है। इसी के तहत काशीपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद कांग्रेस के काशीपुर महानगर अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।

आपको बताते चलें कि इन बार विधानसभा चुनाव में काशीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के रूप में विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा होता था तो वहीं कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के पुत्र नरेंद्र चंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। बीते रोज विधानसभा चुनाव के घोषित हुए परिणामों में भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह को 16 हजार 350 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह की हार के बाद काशीपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भेजे अपने इस्तीफे में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद चुनाव हार गये हैं। हमने पूरी लगन के साथ उन्हें चुनाव लड़ाया था लेकिन दुर्भाग्यवश हमें हार का सामना करना पड़ा। अतः मैं अपने नैतिक धर्म का निर्वहन करते हुए महानगर अध्यक्ष काशीपुर के पद से अपना त्यागपत्र देता हूं। मैं कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में संगठन के कार्य करता रहूंगा।