काशीपुर के आईटीआई थाना पुलिस ने बीते दिन पूर्व ग्राम पैग़ा में दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से पैसे और अन्य चोरी के खाद्य पद्धार्थों की चोरी की घटना में संलिप्त तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आपको बताते चलें कि बीती रोज मध्यरात्रि में ग्राम पैग़ा में किराना स्टोर में अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर बीड़ी के बंडल, गुटखे, सिगरेट, नमकीन और ग़ल्ले से पैसे चोरी करने के मामले में किराना स्वामी तोताराम पुत्र रामप्रसाद के द्वारा तहरीर दी गयी थी। जिसके बाद घटना के सफल अनावरण के लिए एसएसपी उधम सिंह नगर के निर्देश पर एसपी काशीपुर चंद्रमोहन एवं सीईओ काशीपुर अमित कुमार के दिशा निर्देश पर आईटीआई थाना अध्यक्ष ने जोशी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आज सुबह बागा बॉर्डर के पास स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पीछे खंडहर से मोहम्मद कैफ पुत्र हनीफ, भूरा पुत्र खुर्शीद तथा साहिल पुत्र गुलाम नबी निवासी दक्षिणी पैगा थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यामहा क्रक्स UK06 C 0820 के साथ साथ घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा, आला नकब और एक सरिया बरामद कर लिया। अभियुक्तों से एचपी कम्पनी का लैपटॉप भी बरामद जोकि अभियुक्तों द्वारा पैग़ा के प्राथमिक विद्यालय से चोरी करना बताया। लैपटॉप बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457, 411 और सीआरपीसी की धारा 42/102 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में आईटीआई थानाध्यक्ष अनिल जोशी, एसआई विजय सिंह, एचसीपी संतोष रोडियाल, कॉन्स्टेबल बबलू गोस्वामी, महेश रौंकली शामिल रहे।








सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा