April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर ने सेवा पखवाड़े को इस तरह मनाया।

Spread the love

खबर प्रवाह (01अक्टूबर, 2022)

बीते दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक के समय को पार्टी सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। इस दौरान देश और प्रदेश विभिन्न स्थानों के साथ साथ काशीपुर में भी पार्टी की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ऐसे में पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर भी कहाँ पीछे रहने वाली थीं। आकांक्षा ने अपने स्तर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत जहाँ लोकल फॉर वोकल के माध्यम से अपने गांव के आसपास के क्षेत्र में सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदा।

गढ़ीनेगी में आयोजित इस पहले कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, प्रधान प्रतिनिधि सचिन बाठला, प्रधान हुकुम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर व भरतपुर मेघा वाला मंडल की मण्डल अध्यक्ष रेखा तिवारी उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं द्वारा बनाए हुए उत्पादों को खरीदा और उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवाधिकार चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले गरीब और जरूरतमंद छोटे बच्चों को फल वितरण कराकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मंच से अपने संबोधन में भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए हमेशा आगे बढ चढ़कर रहने का आश्वासन दिया।

आकांक्षा के इस आश्वासन के बाद गरीब महिलाओं और बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी को ऐसा लगा मानो आकांक्षा के रूप में उनके सामने मसीहा आ गया हो। आकांक्षा ठाकुर ने कहा उन्हें आज गरीब और जरूरतमन्द बच्चों की मदद करते हुए आत्मिक खुशी मिल रही है, जिसको वह बयान नहीं कर सकती। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोकल फ़ॉर वोकल की पालिसी की तारीफ करते हुए लोकल के उत्पादों की बिक्री पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की बात कही।