April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

वर्ष 2022 का अंतिम सूर्यग्रहण के दौरान काशीपुर में कुछ यूँ दिखा सूर्यग्रहण का नजारा, देखिये वीडियो।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (25 अक्टूबर, 2022)

दीपावली के अवसर पर खबर प्रवाह न्यूज़ पोर्टल पर अपने शुभकामना संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें
👇👇👇

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज विश्व के साथ साथ भारतवर्ष में दिख रहा है। यह सूर्य ग्रहण सबसे पहले आइसलैंड में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से शुरू हुआ. और अब भारत में भी विभिन्न स्थानों पर देखा जा रहा है। रूस में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 30 मिनट पर अपने चरम पर था। अब यह 6 बजकर 33 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह ग्रहण करीब 2 घंटे तक रहेगा। भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दे रहा है। देवभूमि उत्तराखंड में भी सूर्यग्रहण का असर देखा जा रहा है। उक्त तस्वीरें उत्तराखंड के काशीपुर की हैं। पंचांग के अनुसार भारत में यह सूर्य ग्रहण सायं करीब 4 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।