April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

अज्ञात चोरों ने दिया मिठाई की दुकान में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम

Spread the love

दीपावली के अवसर पर खबर प्रवाह न्यूज़ पोर्टल पर अपने शुभकामना संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें
👇👇👇

खबर प्रवाह (26 अक्टूबर, 2022)

काशीपुर में बाजपुर रोड पर मिठाई की दुकान में अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिष्ठान स्वामी से घटना के बावत जानकारी ली। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश के जुट गयी है।

दरअसल काशीपुर में बाजपुर रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास देवेंद्र कुमार पुत्र फूल कुमार नामक युवक की डीके मिष्ठान भंडार के नाम से मिठाई की दुकान स्थित है। प्रतिष्ठान स्वामी देवेंद्र के अनुसार दुकान में पिछले 7 से 8 दिन की दीपावली पर हुई बिक्री का 1 लाख 43 हजार रुपये के आसपास का कैश रखा हुआ था। रात्रि में वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। आज सुबह जब वह उन्होंने दुकान पहुंचकर दुकान का ताला खोला तो उनके होश उड़ गए। बराबर में खिड़की का शीशा टूटा हुआ था तथा गल्ले में रखा सारा कैश गायब था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।