काशीपुर में आज देर सायं बाइक सवार बाइक सवार झपटमार ने राह चलते बैंककर्मी युवती का मोबाइल उस वक्त छीन लिया जब वह सड़क पर चलते समय अपनी नानी से फोन पर बात कर रही थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी झपटमार की तलाश में जुट गई है।

घटना काशीपुर कोतवाली के कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के गिरीताल रोड की पॉश कॉलोनी की है, जहां देहरादून की रहने वाली प्रियंका जायसवाल नामक युवती सड़क पर अपने आईफोन मोबाइल से अपनी नानी से फोन पर बात कर रही थी कि तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने युवती से मोबाइल छीन कर फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार आगे जा रहा है तो और एक युवती उसके पीछे भाग रही है। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच में जुट गई है। पीड़ित युवती काशीपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत है।







सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा