October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में आप की दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत पर जश्न मनाया।

Spread the love

खबर प्रवाह (07 दिसम्बर, 2022)

आम आदमी पार्टी की काशीपुर इकाई के द्वारा बीते दिनों दिल्ली में हुए एमसीडी चुनाव के बाद आज हुई मतगणना के बाद दिल्ली एमसीडी चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर काशीपुर में ढोल, नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित चैती चौराहे पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान ग्रहण कर जश्न मनाया। इस दौरान मनोज कुमार शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, चंदन सिंह सूर्यवंशी जिला उपाध्यक्ष, देवराज वर्मा जिला सचिव, विराज सिंह, अमित रस्तोगी, महबूब अली, गुड्डू भाई,बिट्टू , धनंजय ,संजीव तिवारी, मोनू , साजिद मलिक, एकांत सपरा, राजेश, अमन, पंकज रोटी, अमरजीत रंधावा, सचिन राजपूत, अवतार, फैजान कार्यकर्ता मौजूद रहे।