August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह कल से, कथा से पूर्व निकाली गई कलश शोभायात्रा

Spread the love

खबर प्रवाह (21 दिसंबर 2022)

काशीपुर में कल से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कल 22 दिसंबर दिन गुरुवार से प्रारंभ होकर 28 दिसंबर तक आयोजित होगा। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन श्री कृष्ण दास सारंग नागर के द्वारा रोजाना दोपहर को 2:00 बजे से लेकर शाम को 5:00 बजे तक जसपुर खुर्द स्थित श्री वासियों वाला मंदिर रोड आईडिया टावर के पास किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह से पूर्व आज काशीपुर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के मौके पर मनोज कुमार शर्मा, प्रभा शर्मा, अमोल शर्मा, रश्मि शर्मा, गौरव शर्मा, भावना शर्मा, अनिका शर्मा, हृदयांशी शर्मा, ताराचंद हलवाई, ज्ञान देवी, कमल शर्मा, भारती शर्मा, मंगतराम शर्मा, बसंती देवी शर्मा, जीवन्ति देवी बिस्टानिया, राधा देवी, लीला नेगी, भागीरथी देवी, ज्योति देवी, पुष्पा जोशी, कविता वर्मा देवी, सोमपाल, बबीता पाल, बीना कश्यप, सीता रानी भल्लभ, लीला देवी, नीलम रानी, भारत, शोभा शर्मा आदि शामिल रहे।

You may have missed