August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का हुआ समापन।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (29 दिसम्बर, 2022)

काशीपुर में बीते 22 दिसम्बर से जसपुर खुर्द स्थित बांसियोंवाला मंदिर के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का बीते रोज समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन कथावाचक श्री कृष्णदास सारंग नागर ने श्रीमद भागवत कथा में बताया कि श्री कृष्ण भगवान ने नारद जी के कहने पर भौमासुर राक्षस को मारा और कारागार में बंद कन्याओ को मुक्त कराया एवं पौण्डरक जैसे दुष्टो का वध किया और बताया कि अब आने वाला कलियुग मिलावटी युग के नाम से भी जाना जायेगा क्योकि इस युग में हर चीज में मिलावट होगी लेकिन जो भगवान को भाव से पुकार ता रहेगा भगवान उसकी किसी न किसी रूप में रक्षा अवश्य करेंगे। इस दौरान भगवान के मित्र श्री सुदामा जी का चरित्र गाया गया। इस मौके पर मनोज कुमार शर्मा, प्रभा शर्मा, अमोल शर्मा, रश्मि शर्मा, गौरव शर्मा, भावना शर्मा, अनिका शर्मा, हृदयांशी शर्मा, ताराचंद हलवाई, ज्ञान देवी, कमल शर्मा, भारती शर्मा, मंगतराम शर्मा, बसंती देवी शर्मा, जीवन्ति देवी बिस्टानिया, राधा देवी, लीला नेगी, भागीरथी देवी, ज्योति देवी, पुष्पा जोशी, कविता वर्मा देवी, सोमपाल, बबीता पाल, बीना कश्यप, सीता रानी भल्लभ, लीला देवी, नीलम रानी, भारत, शोभा शर्मा आदि शामिल रहे।

You may have missed