October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में इस वर्ष आयोजित होने वाले चैती मेले को लेकर बैठक का आयोजन।

Spread the love

ख़बर प्रवाह 12 जनवरी, 2023

काशीपुर में इस वर्ष मां बाल सुंदरी देवी परिसर में आयोजित होने वाले चैती मेले की तैयारियों का आगाज हो चुका है। इसी को लेकर आज काशीपुर में उपजिलाधिकारी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। आपको बताते चलें कि इस वर्ष 22 मार्च से ध्वजारोहण के साथ चैती मेले का शुभारंभ हो जाएगा। काशीपुर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के मुताबिक चैती मेले को लेकर हुई बैठक में मुख्य रूप से चैती मेले में मोबाइल एटीएम वैन की व्यवस्था करने के अलावा शौचालयो की व्यवस्था सुधारने, मंदिर में रंग रोगन, मेले से सम्बंधित टेंडरों को समय से करने और मां बाल सुंदरी देवी के डोला यात्रा मार्ग को पक्का करवाने के मुद्दे पर विचार किया गया। बैठक के दौरान तहसीलदार यूसुफ अली समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा प्रधान पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री आदि शामिल रहे।