April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

गणतंत्र दिवस के अवसर पर काशीपुर नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं और शिखर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बिखेरा जलवा, देखिये वीडियो।

Spread the love

ख़बर प्रवाह पर गणतन्त्र दिवस 2023 के अपने विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए।
👇👇👇

खबर प्रवाह पर गणतंत्र दिवस 2023 के अपने वीडियो विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए।
👇👇👇

खबर प्रवाह (27 जनवरी, 2023)

काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्र में देश का 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह मौसम खराब होने के चलते प्रत्येक वर्ष काशीपुर नगर निगम के प्रांगण में होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार नगर निगम के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आधा दर्जन से अधिक स्कूलों के स्कूली बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान सबसे अधिक वाहवाही श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने “विजय विश्व तिरंगा प्यारा” नामक समूह गान पर तथा शिखर पब्लिक स्कूल के छोटे बच्चों ने परमवीर चक्र विजेता दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन से संबंधित गीतों के माध्यम से बेहतरीन प्रदर्शन कर लूटी।