ख़बर प्रवाह (13 मार्च, 2023)
काशीपुर/गैरसैंण: जन सरोकारों की अनदेखी से आक्रोशित उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा ऐतिहासिक विधानसभा घेराव भाजपा सरकार को नींद से जगाने का काम करेगा। पीसीसी सदस्य एवं महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में गैरसैण में विधानसभा का घेराव भाजपा सरकार की उल्टी गिनती को आरंभ करेगा। जिस तरह से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शीर्ष नेताओं के साथ विधानसभा घेराव में प्रतिभाग किया, उससे साफ जाहिर हो जाता है कि आगामी समय में कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को अब सहन नहीं करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, यूकेएससी भर्ती घोटाला, दरोगा भर्ती घोटाला, जोशीमठ पुर्नवास, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसी सदन से सड़क तक विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएंगे। समय रहते भाजपा सरकार को उत्तराखंड के जन सरोकारों के लिए जाग जाना चाहिए, उन्होने तंज कसते हुए कहा कि अच्छे दिनों की बात करने बालो से निवेदन है, कि हमें हमारे पुराने दिन ही वापस लौटा दे तो अच्छा होगा।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा