October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में हुआ फिल्म क्लब का उद्दघाटन।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (02 अप्रैल, 2023)

कुमाऊं के प्रसिद्ध मीडिया कॉलेज ज्ञानार्थी में फिल्म क्लब का उद्दघाटन किया गया। आपको बता दें कि ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज लगातार बच्चों को अलग-अलग प्रकार के प्रशिक्षण देने के लिए कारगर साबित हो रहा है । साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य बनाने में भी एक अहम भूमिका निभा रहा है । अब मास मीडिया का कोर्स कर रहे बच्चों के लिए यहां एक नई पहल भी शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत बच्चों को फिल्म निर्माण एवं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। वही फिल्म क्लब के उद्दघाटन से बच्चों में काफी उत्साह भी देखने मिला। कॉलेज के मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थी द्वारा तैयार की गई एक मूवी “मिस्टेक” के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया । कॉलेज के चेयरमैन श्री संतोष मेहरोत्रा एवं एकेडमिक डायरेक्टर श्री मनोज मिश्रा द्वारा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कॉलेज के सभी शिक्षक गणों एवं बच्चों को बधाई दी। इस कार्यक्रम के दौरान श्री संतोष मेहरोत्रा, सेक्रेट्री शिवानी मेहरोत्रा, इंस्टीट्यूशन हेड प्रतिमा सिंह, डायरेक्टर एकेडमिक्स मनोज मिश्रा,एचओडी शीतल सुब्बा अन्य शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।