October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

जानिए आईसीसी ने किया क्रिकेट के किस नियम में बदलाव, क्या होगा टीमों को फायदा।

Spread the love

खबर प्रवाह (16 मई, 2023)

विश्व की क्रिकेट संस्था (ICC) ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसकी वजह से अब तक न जाने कितनी टीमों को अंपायर के एक गलत फैसले ने न जाने कितने मैचो का रुख पलटा है। जिसके बाद अनेक टीमों की जीत हार में बदली है।
दरअसल आईसीसी ने सॉफ्ट सिग्नल के नियम को क्रिकेट से समाप्त कर दिया है। अब तक सॉफ्ट सिग्नल नियम के तहत यह होता था कि अगर मैदान पर किसी अंपायर ने बल्लेबाज को आउट या फिर नॉटआउट दिया है, उसे सॉफ्ट सिग्नल में माना जाता था। इसे बदलने के लिए थर्ड एंपायर को एक पुख्ता सबूत चाहिए होता था लेकिन अगर सबूत नहीं है तो थर्ड अंपायर को मैदान पर मौजूद अंपायर के फैसले के साथ जाना पड़ता था, जोकि कभी टीमों के लिए हार का कारण बन जाता था। वैसे पिछले कुछ समय से इस फैसले का इंतजार खिलाड़ियों के द्वारा किया जा रहा था क्योंकि कई बड़े मैचों में गलत फैसलों ने टीमों की जीत को हार में बदल दिया, जो कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। अब थर्ड अंपायर अपने फैसले लेने में आजाद रहेंगे। हालांकि इस फैसले को लेने में कहीं ना कहीं देरी जरूर हुई है।