October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान मेँ शिवनगर-कॉलोनी मेँ आयोजित साप्ताहिक सदभावना-सत्संग-कार्यक्रम में बताया मदर्स डे का अर्थ।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (18 मई, 2023)

काशीपुर में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान मेँ शिवनगर-कॉलोनी मेँ आयोजित साप्ताहिक सदभावना-सत्संग-कार्यक्रम में साध्वी स्नेहा बाई ने कहा कि मातृ-दिवस (मदर्स-डे) मनाने का सही अर्थ है कि हम अपनी माँ के साथ-साथ समस्त नारी-शक्ति का आदर-सम्मान करें। वास्तव में जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ समस्त दैवी-देवतागण वास करते हैं। महात्मा धर्मदासानंद ने कहाकि जिस माँ भगवती का सँसार नित्य पूजा-वन्दन करता है। वह भी मातृशक्ति का ही प्रतीक है। साध्वी मधुलता बाई ने कहा कि जब हम आत्म-शक्ति का ध्यान करते हैं। तब हमारा मन विषय-विकारों की दूषित भावनाओं से रहित हो जाता है। कार्यक्रम में पी०के० शर्मा, मा० करन सिंह, मंगतराम, मदन सिंह, उत्तमपात्र, डॉ० राजकुमार, डॉ० मलखान सिंह, मुनेश पाल, सुरेन्द्रनाथ सिंह, उमानाथ पांडे, शोभा शर्मा, लक्ष्मीदेवी, रामहरि देवी, चन्द्रागिरी गोस्वामी, रेनू शर्मा, मायादेवी, बिनीतापात्र, मुन्नीदेवी आदि शामिल थे।