October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

अग्रवाल समाज एकता अभियान द्वारा रामलीला मैदान काशीपुर में चल रहे 8 दिवसीय योग और चिकित्सा शिविर में पहुंची काशीपुर मेयर ऊषा चौधरी।

Spread the love

अग्रवाल समाज एकता अभियान द्वारा रामलीला मैदान काशीपुर में चल रहे 8 दिवसीय योग और चिकित्सा शिविर में आज काशीपुर की मेयर श्रीमती उषा चौधरी ने हिस्सा लिया और खुद की जांच भी करायी और संगठन के लोगों को इस अच्छे कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
अग्रवाल समाज एकता अभियान के पदाधिकारियो ने उनका स्वागत किया और हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रगति अग्रवाल जिला महिला कार्यकारी अध्यक्ष, सपना अग्रवाल ब्लाक महिला अध्यक्ष, स्वाति अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, तन्वी अग्रवाल आदि ने उनका स्वागत किया। ये शिविर सुरभि अग्रवाल जी राष्टीय महिला सचिव और रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मनोज अग्रवाल जी तथा पूरी काशीपुर टीम के सहयोग से चल रहा है। नवीन सिंघल राष्टीय सूचना और संपर्क प्रभारी ने मेयर उषा चौधरी जी के शिविर में आने और अग्रवाल समाज एकता अभियान संगठन के सदस्यों का हौसला बढ़ाने पर उनका धन्यवाद किया ।