August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

देश महिला पहलवानों के साथ परंतु भाजपा खामोश : पूजा सिंह

Spread the love

ख़बर प्रवाह (02 जून, 2023)

यौन शोषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर लंबे समय से धरना दे रही महिला पहलवानों के समर्थन में महिला कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। महिला कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने इस विषय में प्रेस को बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीयध्यक्ष नीता डिसूजा जी और प्रदेशध्यक्ष ज्योति रौतेला जी के नेतृत्व के नेतृत्व में महिला कांग्रेस जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आवासों का घेराव कर महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन करेगी। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि साधारण से मामलों में भी पुलिस त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तारी करती है। जबकि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ न्यायालय तक का आदेश होने के बावजूद उसके गिरफ्तार तो दूर पुलिस पूछताछ करने को तैयार नहीं है,ऐसा क्यों ? जिन बेटियों ने देश का गौरव बढ़ाया आज वह न्याय के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रही हैं, यह पूरी भारत की नारी शक्ति का अपमान है। महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के नशे में शीर्ष पर बैठे हुए पदों के लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके खुद का अस्तित्व नारी से है। बेटियों के सम्मान और उनको न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी। आज पूरा देश महिला पहलवानों के साथ खड़ा है। जबकि भाजपा सरकार कान में रुई डाले बैठी है।

You may have missed