August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

सूबे के मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित।

Spread the love

आज देहरादून मुख्यमंत्री आवास पर माननीय पुष्कर सिंह धामी द्वारा 48 साल पहले आपातकाल के दौरान तानाशाही इंदिरा सरकार द्वारा उस समय नैनीताल जेल में बंद लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शॉल उड़ाकर व पुष्प प्रदान कर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों से जेल में बंदी के दौरान उनको मिली यातनाओ के स्मरण सुने। लोकतंत्र सेनानियों के स्मरण सुनते हुए उनकी आंखे भर आई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपके त्याग तपस्या के कारण आज देश का लोकतंत्र जीवित है। आज से 48 साल पहले आप लोग अपने व्यापार नौकरी छोड़कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े हो गए, यह एक बहुत ही अनुकरणीय उदाहरण है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी आरएसएस के विजय, जुयाला, महेश चंद्र अग्रवाल कृष्ण कुमार एडवोकेट, गिरीश कांडपाल, आकाश गर्ग, योगराज पासी, डॉ. दूधनाथ मिश्रा, प्रेम बुलाकोटी, गोपाल कोचर, बाबूलाल गुप्ता, हायत सिंह मेहरा, राज कुमार टाक, सूरज प्रकाश, ओम प्रकाश ठुकराल आदि बंधु उपस्थित थे।

You may have missed