October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

बी0सी0ए0 के छात्र-छात्राओं ने किया श्रीराम संस्थान का नाम रोशन

Spread the love

ख़बर प्रवाह (06 जुलाई, 2023)

काशीपुर में रामनगर रोड स्थित श्रीराम इन्स्टीटयूट ऑफ मैनेजमैण्ट एण्ड टैक्नोलॉजी अपने स्थापना वर्ष सन् 2004 से ही संस्थान के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतरीन प्लेसमेंट देने के लिए जाना जाता है।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा घोषित बी0सी0ए0 प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में श्रीराम इन्स्टीटयूट ऑफ मैनेजमैण्ट एण्ड टैक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं का उच्च प्रदर्शन रहा। संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

बी0सी0ए0 प्रथम सेमेस्टर में प्रथम स्थान मोहित गुसाईं 83.80 प्रतिशत, द्वितीय स्थान भूमिका पिमोली 82.20 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान गर्व जोशी 82.00 प्रतिशत ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा एवं समस्त प्रवक्ताओं ने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।