उधम सिंह नगर जिले के जिला अधिकारी उदय राज सिंह आज काशीपुर पहुंचे जहां उन्होंने राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा प्रबंधन समिति की एक बैठक ली। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मधुवन नगर पहुंचकर ढेला नदी से हो रहे भू–कटाव का मौका मुआयना किया। उन्होंने भू–कटाव रोकने एवम स्थायी समाधान हेतु आपदा मद में कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा