ख़बर प्रवाह (24 जुलाई, 2023)
आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या काशीपुर स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंची जहां उन्होंने 22 जुलाई को बस हादसे में घायल हुए श्रमिकों का हालचाल जाना। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने डॉक्टरों से वार्ता कर घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश देने के साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने की बात कही। डॉक्टरों द्वारा कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया कि सही देखभाल व इलाज किया जा रहा। 14 घायलों में से 3 को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 11 अभी भी भर्ती हैं। वहीं मंत्री रेखा आर्या ने ईश्वर से दिवंगत श्रमिक को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और सभी घायलों को जल्द स्वस्थ करने की कामना की। आपको बता दे कि बीते दिनों काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एसपीएनजी फैक्ट्री के श्रमिकों को रामनगर से एक निजी बस बस संख्या यूके 04 पी ए -0137 लेकर आ रही थी,जैसे ही बस रामनगर रोड स्थित ग्राम धनोरी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे श्रमिक घायल हो गए थे।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।