October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन में गणेश गार्डन में आओ पेड़ लगाओ अभियान के तहत लगाए फलदार और छायादार पौधे

Spread the love

ख़बर प्रवाह (6 अगस्त, 2023)

रुद्रपुर में आओ पेड़ लगाओ अभियान के अंतर्गत रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने रविवार को गणेश गार्डन में 50 फलदार और छायादार पौधे लगाए। कालोनी वासियो ने इन पौधों के सरक्षण की जिम्मेदारी ली। राइजिंग फाउंडेशन का पिछले एक माह से पेड़ लगाओ अभियान चल रहा है।शहर की कई कालोनियों में संस्था 500 से अधिक पौधे लगा चुकी है। आज भी फाउंडेशन द्वारा गणेश गार्डन में अमरूद,नींबू,कचनार, हर सिंगार, अमलताश आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे । कालोनी वासियों ने भी अभियान में बढ़ चढ़ कर भागेदारी की। फाउंडेशन अध्यक्ष विजय आहूजा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से पौधे लगाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाने की अपील की।उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। हर संभव यह प्रयास किया जाए कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण व जल संचय किया जाए जिससे बेहतर कल का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। यदि धरती से पेड़ पौधे लुप्त हुए तो मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा। इस अवसर पर ओंकार सिंह,संजय ठुकराल, प्रभाकांत दुबे, योगेश यादव , रामकुमार, मनीष ,यशवंत मेवाड़ी, उपकार गोड ,महेश आर्य,विपिन अरोरा,सुनील शर्मा,अनूप दास, महेश कुशवाहा, गौतम थापा एके सिंह, मोहन राम सुनील आर्य, चंद्रकला राय, सुमन मिश्रा, पिंकी तिवारी, मैरी थापा, दीपा राय,सोनम सिंह आदि मौजूद थे।