ख़बर प्रवाह (04 सितम्बर, 2023)
दो दिन पहले ओरिसन स्कूल में बच्चों ने कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया । इस मौके पर रंग बिरंगे परिधानों में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। उन्हे इस पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बच्चों को मुरली, मोरपंख, माखन, मिश्री के शब्दों से परिचित कराया गया तथा कृष्ण के विभिन्न नाम कृष्णा, गोपाल, लल्लाजी, मुरलीधर, मधुसूदन, माधव, कान्हा, मोहन के बारे में बताया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया और जन्माष्टमी की झांकी भी सजायी। स्कूल की प्रबंधिका श्रीमती उमा वात्सल्य ने इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि कृष्ण के जीवन से सदा कुछ सीखते रहना चाहिये। हमें प्रण लेना चाहिए कि बिना किसी फल की चिन्ता किये इमानदारी के साथ अपना कार्य करना चाहिये। तभी हम जीवन में सफल रहेंगें।




सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।