ख़बर प्रवाह (08 सितम्बर, 2023)
काशीपुर की पत्रकारिता के क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार कुंदन शाह ने आज संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुंदन शाह अमर उजाला समूह के साथ पिछले एक दशक से ज्यादा समय से काशीपुर में बतौर पत्रकार जुड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी “विक्टर”, विकास गुप्ता, सोनू जैन, राजीव, अरुण, जुगल जुग्गी, दीप पाठक, कुंदन बिष्ट सहित मीडिया सेंटर से जुड़े तमाम पदाधिकारी और पत्रकार मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलते ही काशीपुर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह, सीओ काशीपुर वन्दना वर्मा, कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और म्रतक कुंदन शाह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कुंदन शाह के रुद्रपुर में रहने वाली पुत्री और दामाद को सूचना दे दी गयी है। अमर उजाला के पत्रकार कुंदन शाह के आकस्मिक निधन से काशीपुर सहित आसपास के क्षेत्र के पत्रकारों में शोक की लहर व्याप्त है।




सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा