August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

महिला आरक्षण बिल पेश होने काशीपुर में भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं ने मनाया जश्न।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (20 सितम्बर, 2023)

देश की संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने पर आज देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर भी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद देते हुए एक दूसरे को मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों सहित काशीपुर नगर निगम की महापौर ऊषा चौधरी ने कहा कि काफी समय से यह आरक्षण बिल लटका हुआ था जो आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेश कर महिलाओं को एक तोहफा दिया है। आज महिलाएं अपने आप को मोदी राज में सुरक्षित महसूस कर रही है और मोदी जी ने महिलाओं को संसद में बैठने का एक नायाब तोहफा दिया है। काशीपुर जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज महिलाओं को जो सम्मान मोदी ने दिया है उससे पूरे देश की महिलाएं अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान महिला मोर्चा की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया, साथ ही मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को मिष्ठान भी खिलाई इसके साथ ही ढोल नगाड़ों पर महिला मोर्चा की महिलाएं थिरकती नजर आई। साथ ही आतिशबाजी का भी कार्यक्रम किया गया। आज महिला मोर्चा की महिलाओं ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाये। इस दौरान काशीपुर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी, नगर निगम की महापौर उषा चौधरी, मंजू यादव, सीमा चौहान, बीना शर्मा, कल्पना राणा, सुधा शर्मा, रीति नागर आदि महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

You may have missed