August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन।

Spread the love

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा दिनांक 24 जनवरी, 2024 को बालिका दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने कविता, भाषण, नृत्य, स्लोगन आदि प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बालिका दिवस की शुभकामनायें दीं व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 मंजू सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 मंगला, डॉ0 रंजना, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 मीनाक्षी पन्त आदि उपस्थित रहे।

You may have missed